रिपोर्ट: अनुष्का सिंह
देहरादून: एडमिशन के लिये दर-दर भटक रहे छात्रो के लिये बड़ी खुशखबरी। अब हर छात्र को मिलेगा एडमिशन! उत्तराखंड सरकार द्वार छात्रो के हित मे एक बडा फैसला लिया गया है, जिसके चलते अब प्रदेश सरकार ने कॉलेज में प्रवेश के लिये सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।
दरअसल इस साल कोरोना और लॉकडाउन के चलते बंम्पर रिजलट आया। जिसके बाद अब डिग्री कॉलेजों मे एडमिशन को लेकर काफी मुश्किलें आ रही थी, और इसी के चलते हाज़ारो योग्य छात्रों को एडमिशन नही मिल पा रहा था। समस्या को देखते हुऐ सरकार ने कॉलेजों में सीटो को बढ़ाने का सोचा साथ ही कॉलेजो में इवनिंग बैच शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा।
आपको बता दे कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बीते रविवार को सचिवालय मे उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जहाँ उन्होने कहा की “सरकार किसी भी छात्र को प्रवेश से वंचित नहीं रहने देगी, राज्य में कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए।” वहीं पर ही उन्होने अधिकारियों से छात्र-छात्राओं के लिए सीट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
तो वहीं उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक ने ईवनिंग बैच शुरु करने का प्रसताव रखा। उन्होने बताया कि यह प्रसताव उन्होने हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर सहित कई डिग्री कॉलेजों ने प्रवेश की मारामारी को देखते हुए रखा है।
बता दे कि फिलहाल निदेशालय के पास करीब छह हजार एडमिशन की मांग आई हुई है। जिसमे फिलहल गढ़वाल के कॉलेजो को शामिल नहीं किया गया है।