1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अब इस ऐप से होगी आपकी सारी शिकायतें दूर, बस डाउनलोड कर करें इसका इस्तेमाल

अब इस ऐप से होगी आपकी सारी शिकायतें दूर, बस डाउनलोड कर करें इसका इस्तेमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब इस ऐप से होगी आपकी सारी शिकायतें दूर, बस डाउनलोड कर करें इसका इस्तेमाल

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: योगी सरकार अपनी जनता की हर समस्याओं को लेकर काफी सक्रीय है। अपने राज्य को लेकर हमेशा तत्पर है। एक बार फिर योगी सरकार ने अपनी जनता की समस्याओं का निवारण निकालने का एक नया ऐप लाच किया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन के लिए मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है जिसके ज़रिये जनता अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है।

मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 11 महीने से कोरोना महामारी के चलते दूरदराज के इलाकों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लखनऊ आने में काफी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ा। इसी वजह से यह आइडिया आया कि एक जनता दर्शन मोबाइल ऐप शुरू किया जाए। जिससे ऐसे लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण तेजी से घर बैठकर ही हो सके।

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए एक समय सीमा भी रखी गई है और इस तय समय सीमा में जनता की समस्या को सुलझा कर उन्हें सूचित भी किया जाएगा। साथ ही समाधान कंप्लेंट ट्रैकिंग पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

आपको बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी एक पोर्टल लांच किया गया था। जब इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर लोग तमाम शिकायतें करते हैं और मुख्यमंत्री इस पर कार्रवाई भी करते हैं। लेकिन ई कंप्लेंट ट्रैकिंग पोर्टल पर उनके विभाग से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ लोग दूसरे विभागों की शिकायत भी कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि ये मोबाइल एप सिर्फ 50 हजार में तैयार किया गया है।

जब उपमुख्यमंत्री से मुख़्तार अंसारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ़ कह दिया कि कांग्रेस की सरकार पहले भी इसी तरह अपराधियों का साथ देती रही है। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा देखने को मिला है, लेकिन अपराधी के साथ अपराधी जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...