हाथरस पीड़िता की तस्वीर इस्तेमाल करने पर स्वरा भास्कर, दिग्विजय और अमित मालवीय को नोटिस
उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर देशभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने विभिन्न विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे हाथरस मामले की पीड़िता की तस्वीर पर संज्ञान लिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीजेपी नेता अमित मालवीय, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को अलग-अलग नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
देशभर में पीड़िता को न्यान दिलाने के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। समाजिक मुद्दों पर खुल कर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
स्वरा भास्कर, बीजेपी नेता अमित मालवीय और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर विरोध प्रदर्श के दौरान पीड़िता का फोटो इस्तेमाल करने का आरोप है।
National Commission of Women (NCW) takes suo moto cognizance of #Hathras case victim's picture being used during various protests.
NCW issues separate notices to BJP leader Amit Malviya, actor Swara Bhaskar, and Congress leader Digvijay Singh, seeking an explanation from them. pic.twitter.com/N4JkAXOj0k
— ANI (@ANI) October 6, 2020
इसी क्रम में आज राष्ट्रीय महिला आयोग इन तीनों के खिलाफ एक्शन लिया है।
इस मामले में रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था कि पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने वाले सभी लोगों को नोटिस भेजा जाएगा।
जिन लोगों ने सोशल मीडिया में या फिर विरोध प्रदर्शनों के दौरान यूपी के हाथरस पीड़िता की पहचान जाहिर की है, उन सभी की जानकारी एनसीडब्ल्यू के पास है।