कोरोना वायरस के बढ़तें प्रभाव के कारण मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाला आईफा अवार्ड समारोह रोक दिया गया हैं। अभी तक समारोह के आयोजन की अगली तिथि को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के कारण राजनीति, खेल, तकनीकि, से संबंधित देश और दुनिया में बहुत से कार्यक्रमों को अग्रिम सूचना के लिए निरस्त कर दिया गया है।
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि अटारी-वाघा सीमा पर होने वाला समारोह रोक दिया गया है। यहां रोजाना करीब 20 से 25 हजार लोग समारोह देखने आते हैं।
कोरोना वायरस के बढतें खतरनाक प्रभाव के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी का बेल्जियम दौरा टल गया है। बता दें पीएम मोदी को ब्रसेल्स में भारत-यूरोपियन यूनियन सम्मेलन में हिस्सा लेना था।
कोरोना के कारण फेसबुक ने अपनी एफ8 डेवलपर्स कॉन्फेंस रद्द कर दी। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने वाशिंगटन में होने वाली एमवीपी समिट को रद्द कर दिया गया है। इसका आयोजन 15 से 20 मार्च तक होने वाला था।
कोराना वायरस के चलते गूगल को अपना साल का सबसे बड़ा सलाना इवेंट भी कोरोना के कारण रद्द कर दिया। इसका आयोजन 12 से 14 मई के बीच कैलिफोर्निया में होना था।