1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. भारत के इन राज्यों में बड़ें ही मजे से खाया जाता है कुत्ते का मीट, मेंढ़क की टांग जैसा उटपटांग खाना

भारत के इन राज्यों में बड़ें ही मजे से खाया जाता है कुत्ते का मीट, मेंढ़क की टांग जैसा उटपटांग खाना

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: विदेशों में खाने का स्टाइल बेहद ही अलग है। वहां नॉर्मल साग-सब्जी को छोड़ बाकी सभी कुछ बेहद ही चाव से खाया जाता है। और बात जब विदेशो के नॉनवेज खाने की हो तो उटपटांग डिशे पेश की जाती है। चीन तो अपने अजीबोगरीब खाने के लिए बदनाम है ही लेकिन क्या आपको पता है कि भारत देश में भी कई ऐसी जगह है जहां साग-सब्जी को छोड़ इतनी उटपटांग डिश पेश की जाती है जिसे पढ़ के आपको खाने  से विश्वास उठ जाएगा।

भांग के पकौड़े: भारत में वैसे तो भांग के पकौड़े काफी मशहूर है। ये पकौड़े शिवरात्रि और होली के समय में बनाए जाते हैं। ये खाने में भी टेस्टी होते हैं और नशा भी होता है। भांग के पकोड़े के अलावा भांग की चटनी भी यहां लोग बड़े चाव से खाते है। भांग तो कुछ नहीं लेकिन गे हम आपको ऐसी-ऐसी डिश बताएंगे जिसे सुनकर आप दंग रहने वाले है।

खोरीसा: भारत में असम एक ऐसा राज्य है जहां खाने में थोड़ा चीन जैसा कल्चर है। यहां साग-भाजी छोड़ के लोग सभी कुछ खाना बेहद पसंद करते है । इसी में एक खोरीसा भी होता है जो असम में बनने वाली एक ख़ास डिश है। इसे बांस से तैयार करते हैं। असम के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।

मेंढक की टांग: क्या आप जानते है कि सिक्किम में लोगों के बीच मेढ़क के टांग की डिश काफी लोकप्रिय है। सिक्किम में लोग मेंढक को पकड़कर उसकी टांग काटकर उससे तरह-तरह के पकवान बनाते है। और यहां के लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं।

कुत्ते का मीट: ये तो सुनने में ही आप अंदाजा लगा  सकते है कि यहां के लोग मीट के मामले में कुछ भी खा सकते है। ऐसे ही नागलैंड में लोग कुत्ते के मीट को बहुत शौक से खाते हैं। बता दें कि चीन में भी लोगों के बीच कुत्ते का मांस बहुत फेमस है। हालांकि अब इसपर बैन लगा दिया गया है।

इरी पोलू: इस डिश को भी असम में खाया जाता है। जैसे इसका नाम अजीब है, वैसे ही जिस सामग्री से ये बनता है वो भी अजीब है। इसे रेशम के कीड़े के प्यूपा से बनाया जाता है।

प्याज का हलवा: प्याज जिसे हम सब्जी में फ्राइ करने के दौरान इस्तेमाल करते है। और प्याज तो एक ऐसी सब्जी में आता है जो खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए काफी फेमस है। लेकिन आपको सुनकर भी झटका लगेगा कि जहां देश के कुछ हिस्सों में प्याज का हलवा बनाया जाता है। इसमें प्याज को चीनी और दूध में पकाया जाता है।

हल्दी का हलवा:  हल्दी,जिसमें कई रोगो से लड़ने की भरपूर क्षमता होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में हल्दी का हलवा भी बनाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं इसीलिए लोग इसे बीमारी से बचने के लिए खाते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...