1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की आर्टिलरी का किया निरीक्षण

उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की आर्टिलरी का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की आर्टिलरी का किया निरीक्षण

मंगलवार को उत्तर कोरियाई सरकारी ने मीडिया के सामने कई तस्वीरें पेश की है जिनमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन को लंबी दूरी की आर्टिलरी ड्रिल का निरीक्षण कर रहें है। बता दे, एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया ने कहा था कि प्योंगयांग ने महीनों बाद अपने हथियार परीक्षण में दो छोटी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों (प्रोजेक्टाइलों) को छोड़ा है।

वहीं रोडोंग सिनमुन अखबार की तस्वीरों में भी ऐसी कई तस्वीरे शामिल है जिनको देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि उत्तर कोरिया का यह एक अहम परीक्षण था। इस परीक्षण के दौरान तानाशाह किम काले चमड़े का कोट और दस्ताने पहले हुए बिना फेसमास्क के निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं किम के पास खड़े अधिकारी ने अपने चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा है।

बता दे, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है कि ड्रिल के दौरान किस खतरनाक हथियार को परखा जा रहा है। इस पूरे निरीक्षण के बाद प्योंगयांग की स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को कहा कि किम ने तोपखाने से लंबी दूरी तक मार करने वाली एक फायरपावर स्ट्राइक ड्रिल की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...