1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. नॉर्थ कोरिया ने दागीं दो छोटी दूरी की अज्ञात मिसाइलें, 240Km से भरी उड़ान

नॉर्थ कोरिया ने दागीं दो छोटी दूरी की अज्ञात मिसाइलें, 240Km से भरी उड़ान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नॉर्थ कोरिया ने दागीं दो छोटी दूरी की अज्ञात मिसाइलें, 240Km से भरी उड़ान

सोमवार को पूर्वी सागर में उत्तर कोरिया ने दो छोटी दूरी की अज्ञात मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से इस साल की शुरुआत में नए रणनीतिक हथियार की धमकी के बाद इस तरह का यह पहला प्रक्षपण है।

उत्तर कोरिय ने यह परीक्षण अमेरिका के लिए प्रतिबंध खत्म करने की समयावधि बीतने के बाद किया है। यह परीक्षण परमाणु वार्ता को तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद उत्तर कोरिया ने किया है। दक्षिण कोरिया के जेसीएस ने कहा कि मिसाइल को पूर्वी तट के उत्तर कोरियाई शहर वॉनसन के पास के इलाकों से दोपहर 12.37 बजे (वहां के समयानुसार) छोड़ा गया। इन दोनों प्रोजेक्टाइलों के करीब 240 किलोमीटर की उड़ान भीरी, जो लगभग 35 किलोमीटर के अधिकतम एल्टिट्यूड तक पहुंची।

गौरतलब हो कि, 28 फरवरी को उत्तर कोरिया ने अपने लीडर किम जोंग-उन की देखरेख में सैन्य ड्रिल का मंचन किया था, इसी का हवाला देते हुए जेसीएस ने कहा कि माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया अपनी संयुक्त संट्राइक ड्रिल जारी रखे हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...