1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ मोस्ट वॉन्टेड बदमाश

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ मोस्ट वॉन्टेड बदमाश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ मोस्ट वॉन्टेड बदमाश

रिपोर्ट: नंदनी
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने शातिर बदमाश जाकिर उर्फ बौना को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। आपको बात दें कि, दादरी में हुई मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, जहां पुलिस की गोली से जाकिर घायल हो गया है। जाकिर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस ने जाकिर के पास से हथियार बरामद किया है। जाकिर पर हत्या के अलावा कई मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया कि जाकिर अपने साथी के साथ इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जाकिर पुलिस की गोली से घायल हो गया। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान जाकिर का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। और अब पुलिस अन्य बदमाश की तलाश में जुट गई है।

आपको बता दें, जाकिर के खिलाफ लूटपाट के आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। इतना ही नहीं, जाकिर पर हत्या का भी आरोप है।
और अब पुलिस ने उसके पास से बाइक, अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...