1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा अथॉरिटी ने शुरू किया कम्यूनिटी किचन और शेल्टर होम

नोएडा अथॉरिटी ने शुरू किया कम्यूनिटी किचन और शेल्टर होम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा अथॉरिटी ने शुरू किया कम्यूनिटी किचन और शेल्टर होम

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसके बाद देखा गया कि हजारों की संख्या में लोग दिल्ली और अन्य स्थानों से लोग अपने घरों के लिए पैदल ही निकल गए थे। अब ऐसे लोगों के लिए हर यूपी में अलग अलग जगहों पर शेल्टर होम बनाया गया है।

नोएडा अथॉरिटी ने भी कम्यूनिटी किचन और शेल्टर होम बनाना शुरु कर दिया है। जरुरतमंद लोगों के रुकने और खाने के यहां प्रबंध किया जाएगा। कल से एक हज़ार खाने के पैकेट जरूरतमंदो को दिया जाएंगे। और परशों से 7 हज़ार खाने के पैकेट प्राधिकरण वितरित करेगा।

राशन और कान पहुंचाने के लिए ई रिक्शा और मेट्रो रेल कार्पोसन की फीडर बसों को लगाया जाएगा। इस वक्त नोएडा में 10 जगहों पर शेल्टर होम खोले जा चुके हैं, जहां हर एक शेल्टर होम में 50 से 60 लोगों के रुकने का प्रबंध किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...