1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा : प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजी इरफान ने बोली बड़ी बाते,पढ़े

नोएडा : प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजी इरफान ने बोली बड़ी बाते,पढ़े

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजी. इरफान ने आज नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। अब जनता मजबूत विकल्प चाहती है और मजबूत विकल्प पीस पार्टी ही है।

इस मौके पर उन्होंने पिछड़े वर्ग के नेता शिवराज सिंह पंवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष भी मनोनीत किया। उन्होंने दावा किया की पीस पार्टी को सभी जाति और धर्मों का समर्थन मिल रहा है।

 

इंजी. इरफान ने कहा कि वे यहां यूपी में 2022 चुनाव के मद्देनजर पार्टी के संगठन विस्तार करने के लिए आये हैं। उन्होंने दावा किया कि पीस पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव में यूपी में 250 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी।

 

उन्होंने इस दौरान पार्टी के क्रियाकलापों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने तीन काले कानून पास किए हैं, जो अन्नदाता किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पीस पार्टी यूपी में 210 सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है।

उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्य एजेंडा के रूप में पूरे प्रदेश में शराब बंदी को रखा है। उन्होंने मायावती के तर्ज पर यूपी को चार भागों में विभक्त करने की बात पर मजबूती से लड़ाई लड़ने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि पीस पार्टी 2022 चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। पार्टी द्वारा 35 रैलियों के साथ जनता के बीच जनस्वभिमान रैली निकाल कर सरकार के जनविरोधी नीतियों की पोल खोलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...