1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: एक ही दिन में 17 कोरोना संक्रमित, डीएम सुहास ने की पुष्टि

नोएडा: एक ही दिन में 17 कोरोना संक्रमित, डीएम सुहास ने की पुष्टि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा: एक ही दिन में 17 कोरोना संक्रमित, डीएम सुहास ने की पुष्टि

गौतम बुद्ध नगर के लिए बुरी खबर है। शुक्रवार को अब तक के एक ही दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

शुक्रवार को 17 लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है।

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि स्वास्थ विभाग को 333 लोगों की कोरोनावायरस वोट मिली हैं, इनमें से 17 लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, शुक्रवार को कुल 333 कोरोना रिपोर्ट मिलीं। इनमें से 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और 316 निगेटिव हैं।

जिले में 90 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, इस तरह सिर्फ 65 ऐक्टिव मरीज हैं। अभी 697 लोग अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटरों में भर्ती हैं।

अगले 3 से 4 दिनों में इन सभी लोगों की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट आने वाली हैं तो ऐसे में माना जा रहा है कि संख्या और बढ़ सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...