1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रदेश में मजबूत नहीं मजबूर सरकार- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

प्रदेश में मजबूत नहीं मजबूर सरकार- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में मजबूत नहीं मजबूर सरकार- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

प्रदेश में मजबूत नहीं मजबूर सरकार- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता द्वारा जनता का अपमान करने अथवा विपक्ष के प्रति रागद्वेष की भावना से लोकतंत्र आहत होता है।

सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग विपक्ष को अपमानित करेंगे तो लोकतंत्र का सम्मान कैसे बचेगा? विपक्ष पर डीएनए जैसे अप्रासंगिक आरोप लगने से विपक्ष कमजोर नहीं होगा। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में मजबूत नहीं मजबूर सरकार है।

समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्यों से भाजपा चिढ़ी हुई है। अन्यथा लोकनायक जेपी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की उपेक्षा से क्या संकेत मिलता है? भाजपा सरकार और इसके नेतृत्व की मानसिकता निम्न स्तरीय हैं। वह प्रदेश को विकास के नहीं, विनाश के रास्ते पर ले जाना चाहती है।

अखिलेश ने रविवार को सपा मुख्यालय में जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में यह बात कही। सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश के भव्य स्थलों में से एक यह जेपी सेंटर भाजपा सरकार की आंखों में खटक रहा है। इसीलिए उसको बर्बाद किया जा रहा है।

समाजवादी सरकार के समय जो थोड़ा काम रह गया था उसके लिए भाजपा सरकार बजट नहीं दे रही है। भाजपा ने अपनी कृतघ्ननता में इसे खण्डहर बना दिया है।

अब उसकी मंशा औने-पौने दाम में बेचकर लोकतंत्र रक्षक सेनानी की निशानी भी मिटा देने की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...