आज बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई है। शाम छह बजे तक पहले चरण की तरह ही 54 फीसदी मतदान हुआ है और सभी दलों ने अपने अपने पक्ष में मतदान होने की बात कही है।
इसके आलावा बेतिया के नौतन विधानसभा के कोतराहा के बूथ नंबर 251 पर मतदान के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। मतदान की पर्ची काटने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप और EVM को तोड़ दिया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बिहार चुनाव का मुद्दा बहुत साफ है। उन्होंने कहा कि अशांति, असुरक्षा, अपहरण के खिलाफ चुनाव है। इस चुनाव का मुद्दा विकास का आग्रह है।
#जंगलराज_के_युवराज को अपनी हार साफ दिखने लगी है
तभी तो अराजक कार्यकर्ताओं से मासूम बिहार वासियों पर हमला करा रहे हैं
हमारे इस भाई के साथ जो हुआ है, वो जंगलराज के दिन याद दिलाने के लिए काफी हैं,
अपने वोट की ऐसी चोट करें कि बिहार से डबल-डबल युवराजों का नामों निशां मिट जाए। pic.twitter.com/lp5dpfmDUk
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 3, 2020
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिस तरीके से 15 साल से काम हुआ है, उसे लोगों ने देखा है. 15 साल आपने देखा है कि कितने डॉक्टरों का अपहरण हुआ है, ये सब लोग देख रहे हैं।
चिराग पासवान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चिराग ने खुद कहा है वो एनडीए में नही हैं। जब हमारे प्रधानमंत्री ने कह दिया कि नीतीश ही CM होंगे, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कह दिया, जब गृह मंत्री ने कह दिया तो अब बीजेपी को अलग से कहने की जरूरत नहीं है कि नीतीश जी ही सीएम होंगें।
ये भीड़, ये मानव-समुद्र,
ये जोश, उमंग, उल्लास अटल,
दिखता है इन आँखों में,
आने वाला कल!एनडीए की प्रचंड जीत निश्चित है।#NDASangBihar pic.twitter.com/3mhlYDuaNq
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 3, 2020
बीजेपी ने कहा कि जंगलराज के युवराज को अपनी हार साफ दिखने लगी है तभी तो अराजक कार्यकर्ताओं से मासूम बिहार वासियों पर हमला करा रहे हैं। हमारे इस भाई के साथ जो हुआ है, वो जंगलराज के दिन याद दिलाने के लिए काफी हैं।
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा है कि हर जगह महागठबंधन की जीत हो रही है, हमारे पास पूरी रिपोर्ट है, बिहार के लोग हमें रिपोर्ट दे रहे हैं।