{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
बरेली में निज़ामुद्दीन पार्ट 2 देखने को मिला है। बरेली की शहदाना वली दरगाह में लॉकडाउन के दौरान करीब 200 से 300 लोग फंसे थे। इस दौरान प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
HNN न्यूज़ की टीम के दरगाह में पहुँचते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और सभी को उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई।
अलग अलग राज्यों से आए करीब 300 ज़ायरीन लॉकडाउन के दौरान बरेली में फंस गए थे। आपको बता दें कि शहदाना वली दरगाह में दूर दूर से ज़ायरीन अपनी फरियाद लेकर आते हैं।
ये सब जायरीन भी फरियाद लेकर यहां पहुँचे थे, मगर लॉकडाउन के चलते 10 दिनों तक ये यहीं फंसे रहे। दरगाह के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद ने 23 मार्च को थाना बारादरी को इस संबंध में सूचना दी, नतीजा सिफर रहा।
इसके बाद ज़िला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई मगर नतीजा फिर वही। आखिर में HNN न्यूज़ की टीम को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और सभी को बाहर निकाला गया। इस दौरान उनकी स्क्रीनिंग भी की गई।