1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रचार के अंतिम दिन नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- यह मेरा अंतिम चुनाव है

प्रचार के अंतिम दिन नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- यह मेरा अंतिम चुनाव है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रचार के अंतिम दिन नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- यह मेरा अंतिम चुनाव है

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और  समस्तीपुर जिलों में मतदान होना है।

सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस बीच, बिहार के मुख्‍यमंत्री और जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने धमदाहा में रैली के लिए पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि इस चुनावों में ये उनकी आखिरी सभा होगी। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा में रैली में जनता से कहा, ‘आप जान लीजिए आज तीसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। अब परसों चुनाव है और ये यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। अब आप बताइए वोट दीजिएगा ना इनको। हम इन्‍हें जीत की माला समर्पित कर दें। बहुत बहुत धन्‍यवाद।’

बता दें कि एनडीए गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा हैं और पिछले पंद्रह वर्षों से राज्य की गद्दी संभाल रहे हैं। नीतीश कुमार लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुटे हैं, वो चुनावी मंच से अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं। अपने लंबे कार्यकाल के बावजूद वो अपनी सभाओं में कह रहे हैं कि फिर से मौका मिला तो वह बचे हुए काम पूरा कर बिहार को विकसित राज्य बना देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...