1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नीतीश कुमार ने सातवीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार ने सातवीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नीतीश कुमार ने सातवीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। कांग्रेस और आरजेडी ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

नीतीश के साथ 4 बार के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। वो वैश्य समुदाय से आते हैं और डिप्टी सीएम पद के भी दावेदार माने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम की एक और दावेदार रेणु देवी को भी शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण में अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। शाह और नड्डा पहली पंक्ति में बैठे, पर इस कतार में सुशील मोदी का नाम नहीं था।

इन्होंने ली शपथ

  1. तारकिशोर: 4 बार कटिहार से विधायक। सुशील मोदी के करीबी।
  2. रेणु देवी: बेतिया से विधायक। पिछली नीतीश सरकार में भी मंत्री थीं। अति पिछड़ा वर्ग से आती हैं।
  3. विजय चौधरी: पिछली विधानसभा में स्पीकर थे। नीतीश के करीबी। इस बार सरायरंजन से जीते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...