1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नितिन गडकरी ने वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आइडिया तो बढ़ा विवाद, दी सफाई

नितिन गडकरी ने वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आइडिया तो बढ़ा विवाद, दी सफाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नितिन गडकरी ने वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आइडिया तो बढ़ा विवाद, दी सफाई

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। मौजूदा वक्त में कोरोना महामारी ने यूपी को चपेट में ले लिया है। सरकार वैक्सीन लगवाने पर जोर दे रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वैक्सीन की किल्लत को लेकर बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी का कहना है कि देश में वैक्सीन बनाने के लिए अन्य कंपनियों को भी लाइसेंस मिलने चाहिए, ताकि प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सके।

नितिन गडकरी का ये बयान उस वक्त आया है, जब देश के कई हिस्सों में वैक्सीन की कमी है और बीते दिनों ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ऐसा फॉर्मूला सूझा चुके हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि जब डिमांड बढ़ती है, तो सप्लाई में दिक्कत आती है। ऐसे में वह मंत्री से अपील करेंगे कि वैक्सीन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए अधिक लाइसेंस दिए जाएं। नितिन गडकरी ने दावा किया कि हर राज्य में ऐसी लैब मौजूद हैं, जिनके पास ऐसी क्षमता है। अगर फॉर्मूला दिया जाए तो वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ सकता है और 15 दिनों में ही नतीजे दिख सकते हैं।

उन्होने आगे कहा कि अगर हर राज्य में प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ती है, तो सबसे पहले देश में सप्लाई तेज़ होगी और बाद में अगर बनता है तो एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। गडकरी  के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ। नितिन गडकरी के इस सुझाव को हथियार बनाकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। नितिन गडकरी के सुझाव वाले वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने बिना नाम लिए नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और कहा, ‘क्या उनके बॉस यह सुन रहे हैं? 8 अप्रैल को डॉ मनमोहन सिंह ने भी ऐसा ही सुझाव दिया था।’ कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मंत्री खुद अपनी सरकार को ही इस बारे में क्यों नहीं जानकारी देते हैं।

बढ़ते विवाद को देखते हुए गडकरी ने सफाई जारी की, उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पहले ही कई कंपनियों को वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने की इजाजत दे दी गई है, जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। सरकार द्वारा 12 प्लांट्स को ये इजाजत दी गई है। मुझे खुशी है कि मंत्रालय द्वारा वैक्सीन के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...