रिपोर्ट: नंदनी तोदी
वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय यूपी ही नहीं देश में अपनी एक पहचान बना चूका है। जहां ये विश्वविद्यालय एक तरफ संस्कृति को बढ़ावा देती है वही इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, रिलांयस फाउंडेशन की अध्यक्ष और रिलांयस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी जल्द ही BHU ज्वाइन करने वाली है। उन्हें विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में पढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। खबर है कि नीता बीएचयू में महिला विकास और अध्ययन का पाठ पढ़ाएंगी।
विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्रा ने नीता अंबानी के ज्वाइन करने की खबर पर मौहर लगा दी है। खबर है कि सामाजिक विज्ञान संकाय ने बीते 12 मार्च को नीता अम्बानी को यह प्रस्ताव भेजा था।
इसी पर प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्रा ने कहा कि नीता अंबानी के अलावा समाज के अन्य प्रबुद्ध एवं उद्यमी महिलाओं को भी केंद्र से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने कहा कि नीता अंबानी के अनुभव से महिलाएं लाभान्वित होंगी।
नीता काफी सफल और सक्षम महिलाओं में से एक हैं, उन्हें बीएचयू से जोड़ने का कारण बनारस के साथ पूर्वांचल भर में महिलाओं का जीवनस्तर सुधारना है। खबरों की माने तो इस साल महिला दिवस के अवसर पर नीता अम्बानी ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Her Circle’ लॉन्च किया था।
आपको बता दें, नीता अम्बानी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। इसके अलावा वो धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर और चेयरमैन भी यहीं।