1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. निर्भया केस: दोषियों के माफी देने की सलाह पर भड़के पूर्व सीएम शिवराज सिंह

निर्भया केस: दोषियों के माफी देने की सलाह पर भड़के पूर्व सीएम शिवराज सिंह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस: दोषियों के माफी देने की सलाह पर भड़के पूर्व सीएम शिवराज सिंह

निर्भया केस पर वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने तीखी टिप्पणी की । उन्होंने कहा ऐसी मानसिकता के कारण ही देश में आपाधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। चौहान ने कहा कि मानवाधिकार मानवों के होते हैं, दानवों के लिए नहीं।

आपको बता दजें कि वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करते हुए दोषियों को माफ करने का अनुरोध किया है। उनके माफी देने के सुझाव पर निर्भया की मां ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आखिर इंदिरा जयसिंह मुझे यह सुझाव देने वाली कौन हैं? पूरा देश दोषियों को फांसी चाहता है। उनके जैसे लोगों की वजह से ही रेप पीड़िताओं के साथ न्याय नहीं हो पाता।

बता दें कि वकील जयसिंह ने निर्भया की मां से अपील की थी कि उन्हें सोनिया गांधी से सीख लेते हुए दोषियों को माफ कर देना चाहिए। हालांकि इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निर्भया की मां ने कहा था कि ऐसे लोगों के चलते ही रेप रुक नहीं रहे हैं। साथ ही निर्भया की मां- भगवान भी कहेंगे तो भी माफ नहीं करूंगी।

निर्भया केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी किया है। अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...