1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड मामले में आया नया ट्विस्ट , हाथरस कांड मामले में रोजाना नए ट्विस्ट

हाथरस कांड मामले में आया नया ट्विस्ट , हाथरस कांड मामले में रोजाना नए ट्विस्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड मामले में आया नया ट्विस्ट , हाथरस कांड मामले में रोजाना नए ट्विस्ट

हाथरस: चर्चित हाथरस कांड मामले में रोजाना नए ट्विस्ट आ रहे हैं, आज फिर एक नया ट्विस्ट आया है। जिसके बाद पुलिस और एसआईटी की टीम और सतर्कता से जांच में जुट गई हैं।

दरअसल, इस मामले में एक संदिग्ध महिला सामने आई है, जिसे पीड़िता की भाभी बताया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के घर में सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर लगते ही वो महिला वहां से गायब हो गई।

वहीं, जिस महिला पर नक्सली होने का आरोप लगा रहा था वो मीडिया के सामने आ गई है। महिला ने बयान जारी करते हुए कहा कि मेरा कोई रिश्ता नहीं है, मैं केवल आत्मीयता के तौर पर हाथरस गैंगरेप पीड़िता के घर गई थी।

राजकुमारी बंसल ने बताया कि उनको अच्छा लगा कि हमारे समाज की एक लड़की इतने दूर से आई है तो उन्होंने कहा कि बेटा एक दो दिन रूक जाओ, तो मैं रूक गई।

उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती थी। सिर्फ पति को बताकर गई थी। उधर, एसआईटी की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए महिला ने कहा कि पहले सबूत पेश करें। वहीं बोलना और आरोप लगाना बहुत आसान होता है।

पेशे से मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमारी बंसल ने कहा कि मुझे लगा कि मेरे नंबर के साथ टेंपरिंग की जा रही हैं। मैने फौरन साइबर पुलिस में रिपोर्ट की है। ये मेरे मान सम्मान की बात है।

कैसे मुझे नक्सल कहा गया। उन्होंने कहा कि मैं फॉरेंसिक रिपोर्ट देखने गई थी, क्योंकि मैं एक्सपर्ट हूं उस विषय की। महिला ने कहा कि मैंने भाभी बनकर कभी इंटरव्यू नहीं दिया, मैने कहा कि मैं बेटी हूँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...