1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंचायत चुनावों में नई आरक्षण सूची जारी, मुलायम परिवार को लगा झटका, हाथ से निकली सबसे मजूबत सीट !

पंचायत चुनावों में नई आरक्षण सूची जारी, मुलायम परिवार को लगा झटका, हाथ से निकली सबसे मजूबत सीट !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंचायत चुनावों में नई आरक्षण सूची जारी, मुलायम परिवार को लगा झटका, हाथ से निकली सबसे मजूबत सीट !

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
लखनऊ :  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं और इसी कड़ी में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण सूची जारी हो चुकी है जिसमें सीटों का जाती के आधार पर फेरबदल किया गया है।

बतादें की उत्तर प्रदेश पंचायत चुवानों को लेकर सरकार कोई भी लापरवाही नहीं बरत रही है और इसी कड़ी में नई आरक्षण सूची से मुलायम सिंह यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है, जिसमें सैफई सीट अब आरक्षित होने के बाद अब यह सीट एससी महिला के कोटे में चली गई साफ बात यह है की अब इस सीट पर एससी महिला ही चुनाव लड़ सकती है।

मंगलवार को जारी हुई नई आरक्षण सूची के बाद सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार को लगा है जहां यादव परिवार का पिछले 25 सालों से सैफई ब्लॉत सीट पर कब्जा था और वह नए परिसीमन के आधार पर सीट महिला कोटे में चली गई है।

 

बतादें की 25 सालों से सैफई सीट पर मुलायम सिंह यादव के परिवार कब्जा था और इस कड़ी में अब वहीं सीट हाथ से निकल गई है बतादें की सैफई गांव की गिनती देश के सबसे आधुनिक गांवों में होती है क्योंकि यहां आधुनिक सुख सुविधाएं मौजूद हैं और जिसके साथ ही यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल, एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, सैफई चिकित्सा यूनिवर्सिटी भी मौजूद होने के साथ साथ साफ-सुथरी लम्बी चौड़ी सड़कें हैं।

नई आरक्षण सूची जारी होने के बाद सैफई सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए रिजर्व कर दिया गया है। वहीं मुलायम सिंह यादव के नाती तेज प्रताप ने कहा कि एक बार फिर से सैफई ब्लॉक प्रमुख की सीट पर उनके परिवार का न सही उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति ही चुन कर आएगा। और बीजेपी सरकार ने सैफई को नजरअंदाज किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...