नई दिल्ली: देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि डीजल के दाम में भी आज 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.27 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.44 रुपये व डीजल की कीमत 103.26 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.38 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.61 रुपये लीटर है तो डीजल 99.59 रुपये लीटर है।
कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार सहित एक दर्जन राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।
इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली पेट्रोल –₹106.54 प्रति लीटर डीजल – ₹95.27 प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल – ₹112.44 प्रति लीटर डीजल – ₹103.26 प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल – ₹107.11 प्रति लीटर डीजल – ₹98.38 प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल –103.61 रुपये प्रति लीटर डीजल – ₹99.59 प्रति लीटर
नोएडा पेट्रोल –103.74 रुपये प्रति लीटर डीजल – ₹95.91 प्रति लीटर
बेंगलुरु पेट्रोल –110.25 रुपये प्रति लीटर डीजल – ₹101.12 प्रति लीटर
भोपाल पेट्रोल –115.17 रुपये प्रति लीटर डीजल – ₹104.52 प्रति लीटर
पटना पेट्रोल –110.04 रुपये प्रति लीटर डीजल – ₹101.86 प्रति लीटर
लखनऊ पेट्रोल –103.52 रुपये प्रति लीटर डीजल – ₹95.72 प्रति लीटर
चंडीगढ़ पेट्रोल –102.54 रुपये प्रति लीटर डीजल – ₹94.99 प्रति लीटर
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।