देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे है वहीं उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए नए प्लान पर काम रही है।
आपको बता दे कि यूपी सरकार कोरोना से निपटने के लिए वीकेंड लॉकडाउन फॉर्मूला लागू करने वाली है।
जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि इस कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूपी में अब हर हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन लगेगा।
प्रदेश में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इसमें सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे।
इसका मतलब यह हुआ कि प्रदेश में सभी बाजार और दफ्तर हफ्ते में केवल पांच दिन ही खुलेंगे और माना जा रहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए यह नया प्लान लागू करने का फैसला ले लिया गया है।