एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को लेकर बड़ी खबर है। दरअसल, संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने नई एग्जिक्यूटिव कमेटी के गठन का एलान कर दिया है।
नई एग्जिक्यूटिव कमेटी में सकाल मीडिया ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर विजय नायक, दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर प्रकाश दुबे, एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह, द क्विंट के एडिटर-इन-चीफ राघल बहल के नाम शामिल हैं।
स्क्रॉल के एडिटर नरेश फर्नांडिस, मलयाला मनोरमा के एग्जिक्यूटिव एडिटर जयंत मेमन मैथ्यू, इंडिया टुडे के पूर्व मैनेजिंग एडिटर दिलीप मंडल, प्रोफेसर एमडी नलपत, द टेलिग्राफ के एडिटर (नेशनल अफेयर्स) संकर्षण ठाकुर, मद्रास कोरियर के एडिटर-इन-चीफ श्रेनिक राव।
नई दुनिया के चीफ एडिटर शाहिद सिद्दीकी, द हिंदू के रेजिडेंट एडिटर (दिल्ली) अमित बरुआ, सत्यहिंदी डॉट कॉम के फाउंडिंग एडिटर आशुतोष, हिन्दुस्तान टाइम्स की कुमकुम चड्ढा, नई दुनिया (दिल्ली) के पूर्व रेजिडेंट एडिटर सुरेश बाफना को भी नई एग्जिक्यूटिव कमेटी में जगह मिली है।
इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में इंडियन करंट्स के कंसल्टिंग एडिटर जॉन दयाल और द ट्रिब्यून के पूर्व एडिटर-इन-चीफ हरीश खरे के नाम भी एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की नई एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल हैं।