1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सरकार की तरफ से बाराबंकी वालों के लिए बड़ा तोहफा, सुनकर खुशी से झूमने लगेंगे

सरकार की तरफ से बाराबंकी वालों के लिए बड़ा तोहफा, सुनकर खुशी से झूमने लगेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार की तरफ से बाराबंकी वालों के लिए बड़ा तोहफा, सुनकर खुशी से झूमने लगेंगे

बाराबंकी:  उत्तर प्रदेश निस्संदेह विकास की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। अब व्यापारियों के लिए लखनऊ से बाराबंकी के बीच अब सफर तय करना पहले से आसान ओर वक्त से पहले होगा।

लखनऊ से बाराबंकी के बीच मालगाड़ी के लिए अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। सर्वे के बाद क्वार्टर गार्ड बनाने के लिए कई दिनों से भूमि का चिन्हीकरण किया जा रहा है। साथ ही बाराबंकी से अकबरपुर के बीच डबल रेल लाइन का भी काम शुरू करने की तैयारी चल रही है।

मालगाड़ी के लिए अतिरिक्त लाइन बनने के बाद जिले के व्यापारियों को अधिक लाभ मिल सकेगा। यहां पर बुनकरों का कच्चा या तैयार माल हो, वह देश और विदेश तक जाता है। कोयला, खाद, भूसी, पालिस और अनाज भेजने व लाने में आसानी हो सकेगी।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे होने के कारण मालगाड़ियों का एक कॉरिडोर बाराबंकी तक अलग तैयार किया जा रहा है। इससे जहां यात्री ट्रेनों के आवागमन में समय बाधा नहीं होगी वहीं व्यापारियों के लिए लखनऊ शहर से बाहर आसानी से सामान आ-जा सकेगा। बाराबंकी के व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से इसकी तैयारी चल रही थी।

हालाँकि, डीआरएम ने बताया कि उनको अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, इंजीनियरिंग विभाग से जानकारी कर बता पाएंगे।

बता दें, बाराबंकी से अयोध्या होते हुए अकबरपुर रेल प्रखंड का जल्द ही दोहरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय से कार्य की स्वीकृति के बाद इसके लिए 195 करोड़ 49 लाख रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। आवंटित राशि से 161 किलोमीटर ट्रैक पर मिट्टी, बॉक्स व पुलिया समेत 20 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण होना है। दोहरीकरण से ट्रैक पर रेंगने वाली ट्रेनों की स्पीड जहां बढ़ जाएगी, वहीं कई और ट्रेनों को चलाने की मंजूरी भी मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...