भारत के साथ नक्शा विवाद पर भारत के पक्ष में बोलने वाली सांसद सरिता को समाजबादी पार्टी ने पद से निष्कासित कर दिया जिससे उनकी संसद सदस्यता भी चली गई थी।
अब उनको नेपाल ने सांसद के पद से भी हटा दिया है। गुरुवार को उन्हें सांसद पद से औपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया गया।
नेपाल के संविधान के मुताबिक अगर किसी पार्टी ने अपने किसी सांसद को पार्टी से निकाल दिया है और उसके सांसद पद से भी हटाने की सिफारिश की जाती है तो स्पीकर को उन्हें बर्खास्त करना ही होता है।
सरिता गिरी को सांसद पद से हटाने के लिए नेपाल के संविधान की धारा 89 के तहत कार्रवाई की गई है। उनको पदच्युत किए जाने का कारण पार्टी व्हिप का उल्लंघन करना माना जा रहा है।
उन्होंने यह कहते हुए सरकार का विरोध किया था कि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल के नक्शे में शामिल करने का सरकार के पास कोई आधार नहीं है।