1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत : पीएम मोदी ने जताया बिहार की जनता का आभार

एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत : पीएम मोदी ने जताया बिहार की जनता का आभार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत : पीएम मोदी ने जताया बिहार की जनता का आभार

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। मुकाबला दिन भर चलता रहा और काफी नजदीकी फाइट लोगों को देखने को मिली ! देर रात तक वोट गिने गए और आख़िरकार बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा दिखाया है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार 243 में से 125 सीटों पर विजयी रहे हैं।

इससे अब ये साफ़ हो गया है कि एक बार फिर नितीश कुमार की प्रदेश के अगले सीएम होंगे। इसी बीच आरजेडी एक इंतजार अब पांच साल और बढ़ गया है। सुबह से ही रुझान में आरजेडी पीछे रही और अंत में जीत एनडीए की ही हुई।

इसी मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।

बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।

उन्होंने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...