1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. NBA के प्रेजिडेंट रजत शर्मा ने राजनीति के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है

NBA के प्रेजिडेंट रजत शर्मा ने राजनीति के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NBA के प्रेजिडेंट रजत शर्मा ने राजनीति के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल अब नहीं रहे। सिर्फ 71 साल के अहमद पटेल को कोरोना हुआ था और पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था,  लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। आपको बता दे, अहमद पटेल 15 नवंबर से आईसीयू में भर्ती थे।

उनके निधन पर तमाम कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आपको बता दे कि अहमद पटेल का चले जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है क्यूंकि इस समय कांग्रेस एक ऐसे संकट से जूझ रही है जो उसने शायद ही देखा हो।

इसी बीच NBA के प्रेजिडेंट रजत शर्मा ने राजनीति के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके निधन को हैरान कर देने वाली खबर बताया और कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा संकटमोचन भी बताया।

रजत शर्मा ने ट्वीट किया, अहमद भाई के निधन से स्तब्ध हूं। देश के क़द्दावर नेता अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक थे, बाहर की दुनिया से सब से बड़ा सम्पर्क सूत्र थे। सार्वजनिक जीवन में रिश्ते कैसे बनाए जाते है और ताउम्र कैसे निभाए जाते हैं वो इसकी एक मिसाल थे। वो बहुत याद आएँगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...