1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड में सामने आया नक्सल कनेक्शन, नकली भाभी बनकर रची साजिश – सूत्र

हाथरस कांड में सामने आया नक्सल कनेक्शन, नकली भाभी बनकर रची साजिश – सूत्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड में सामने आया नक्सल कनेक्शन, नकली भाभी बनकर रची साजिश – सूत्र

हाथरस कांड में सामने आया नक्सल कनेक्शन, नकली भाभी बनकर रची साजिश – सूत्र

यूपी के हाथरस में हुई घटना के बाद माहौल बिगाड़ने को लेकर पीएफआई के बाद अब नक्सल कनेक्शन भी सामने आया है।

मृत दलित युवती के घर 16 सितंबर के बाद से सक्रिय एक भाभी फिलहाल अब घर से गायब है। यह कथित भाभी ही पीड़ित परिवार के साथ रहकर मीडिया के सामने आती थी।

सरकार के विरोध में जमकर बयान देने वाली इन भाभी की पहचान जबलपुर में पीड़ित परिवार के कथित रिश्तेदार के तौर पर हुई है।

आपको बता दें कि हाथरस केस के सहारे ही पश्चिमी यूपी समेत पूरे राज्य का माहौल बिगाड़ने की तैयारी की गयी थी। यहां पीएफआई के सहारे बड़े दंगे की साजिश, भीम आर्मी और अब नक्सल कनेक्शन निकलकर सामने आ रहा है।

वहीं एसआईटी की टीम अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली इस महिला की तलाश में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार यह फर्जी रिश्तेदार ही मृतका के परिजनों के साथ लगातार रहकर उन्हें गाइड कर रही थी।

वह इस बात पर पूरा ध्यान दे रही थी कि मीडिया को क्या बयान देना है।

वहीं पुलिस का कहना है कि यह महिला ही परिजनों को बरगला रही थी। केवल दलित होने के नाते ही इस महिला ने पूरे परिवार को भरोसे में लेकर यह पूरा काम किया।

महिला खुद को एमपी के जबलपुर मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर बता रही थी औऱ पीड़िता के परिवार के साथ भाभी बनकर रह रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...