1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. असम के नलबाड़ी अमित शाह बोले वर्षों तक यहां इनकी सरकार रही। आपने असम के लिए क्या किया?

असम के नलबाड़ी अमित शाह बोले वर्षों तक यहां इनकी सरकार रही। आपने असम के लिए क्या किया?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
असम के नलबाड़ी अमित शाह बोले वर्षों तक यहां इनकी सरकार रही। आपने असम के लिए क्या किया?

असम में इस साल अप्रैल-मई माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक सरगमियां बढ़ गई हैं। विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को असम के दौरे पर हैं। अमित शाह असम के नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित किया।

नलबाड़ी में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा असम में कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल घुसपैठियों के लिए सारे दरवाजे खोल देगी, क्योंकि ये उनकी वोटबैंक है। घुसपैठ को भाजपा की सरकार ही रोक सकती है।

उन्होंने कहा जो वर्षों तक यहां शासन में रहें हैं, मैं उनको पूछना चाहता हूं कि आपने असम की संस्कृति के लिए क्या किया? वोट बटोरने के अलावा इन लोगों ने कुछ नहीं किया। असम में NDA सरकार ने श्रीमान शंकरदेव को चिर स्मरणीय बनाने के लिए कदम उठाया है।

शाह ने कहा कांग्रेस कई बार भाजपा पर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगाती है, वहीं कांग्रेस केरल में मुस्लिम लीग के साथ है और असम में बदरुद्दीन अजमल के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस असम को किस दिशा में ले जाएगी?

केंद्रीय मंत्री बोले कांग्रेस अंग्रेजों की नीति पर चलती रही। फूट डालो और राज करो। कभी असमी-गैरअसमी, अभी आदिवासी-गैर आदिवासी, कभी बोडो-गैरबोडो। यहां लोगों को लड़ाते-लड़ाते वर्षों तक असम को रक्त रंजित किया। 10 हजार से ज्यादा युवाओं का खून बहा।

बीजेपी नेता ने कहा असम में विकास की बयार चल रही है। नए रास्ते, अस्पताल, कॉलेज बन रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं। आने वाले दिनों में असम में बाड़ की समस्या का समाधान भी भाजपा की सरकार करेगी।

उन्होंने आगे कहा हमने चाय बागान क्षेत्र के लगभग 7.20 लाख लोगों का बैंक अकाउंट खोला। असम के 26 जिलों के लगभग 60.20 लाख लोगों को पांच हजार रुपये देने का काम भाजपा ने किया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार को और बदरुद्दीन अजमल को मैं पूछना चाहता हूं कि वर्षों तक यहां इनकी सरकार रही। आपने असम के लिए क्या किया? 13वें वित्त आयोग में राज्य को सिर्फ 79 हजार करोड़ रुपये दिए गए। 14वें वित्त आयोग में भाजपा सरकार ने 1.55 लाख करोड़ रुपये राज्य को दिए।

आप को बता दे कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा गुवाहाटी पहुंचने पर अमित शाह का स्वागत किया गया था। गुवाहाटी पहुंचने के बाद, अमित शाह ने गुवाहाटी में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य सेवा योजना का शुभारंभ किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...