रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से हाहाकर मचा हुआ है, लोग कोविड से संक्रमित होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संक्रमण को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहें हैं। खुद सीएम भी संक्रमण की चपेट में आ गये थे, लेकिन तब भी उन्होने कोविड को मात देने के लिए लगातार काम जारी रखा था, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में इतना ज्यादा जनसंख्या घनत्व होने के बाद भी यूपी में स्थिति अब भी काबू में हैं।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में स्थापित 100 बेड के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल का निरीक्षण किया व रोगियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 4, 2021
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, सूचना एंव जनसंपर्क विभाग ने सूबे में योगी सरकार द्वारा कोरोना महामारी को मात देने के लिए सीएम योगी द्वारा किये गये प्रयासों को सबके सामने रखा है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने और इसे जड़ से मिटाने के लिए सीएम योगी ने कैंसर संस्थान में स्थापित 100 बेड के डेडिकेटेट कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीएम ने जानकारी दी कि प्रदेश में कोविड बेड की संख्या निरन्तर बढ़ायी जा रही है।
प्रदेश में कोविड बेड्स की संख्या निरन्तर बढ़ाई जा रही है।
आज इसी क्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कैंसर संस्थान में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर युक्त 100 बेड्स के कोविड अस्पताल की व्यवस्था की गई है।
यहां आज से कोविड मरीज भर्ती हो सकेंगे: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 4, 2021
मुख्यंमंत्री योगी के कड़े दिशा-निर्देश का ही परिणाम है कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर में लगातार गिरावट हो रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्टिंग करने वाला राज्य बन गया है। सीएम योगी के दूर दृष्टि का ही परिणाम है कि महामारी से गांवों बचाने के लिए आगामी 5 मई से प्रदेशव्यापी विशेष कोविड टेस्टिंग अभियान शुरु किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला राज्य है।
कोविड संक्रमण से गांवों को सुरक्षित रखने के लिए आगामी 05 मई से प्रदेशव्यापी विशेष कोविड टेस्टिंग अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 4, 2021
उन्होने कहा कि महामारी को मात देने के लिए सबसे ज्यादा अपनी जान जोखिम डालने वाले चिकित्साकर्मीयों को प्रदेश सरकार वर्तमान वेतन और मानदेय का 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोँषणा की है। इसके साथ ही सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में जनशक्ति बढाते हुए मेडिकल एवं नर्सिंग के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को मानवता की सेवा का अवसर दे रही है, वहीं सरकार ने एलान किया है कि उनके इस सराहनीय काम के लिए उनको उचित मानदेय दिया जाएगा।
कोविड मरीजों के इलाज व देखभाल में कार्यरत सभी चिकित्साकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप वर्तमान वेतन एवं मानदेय का 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 4, 2021
आपको बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीम वर्क के साथ आगे बढ़ना होगा। सभी निजी एवं सरकारी कोविड अस्पताल में मरीज के परिजनों को दिन में एक बार मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी दी जाए।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कोविड बेड की संख्या निरन्तर बढ़ायी जा रही है। आज इसी क्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कैंसर संस्थान में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर युक्त 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था की गयी है। यहां आज से कोविड मरीज भर्ती हो सकेंगे। इसके साथ ही उन्होने संक्रमण की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर में कमी आ रही है। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगें की संख्या पिछले 24 घंटे में संक्रमण के नये मामलों की संख्या से अधिक रही है। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्टिंग करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से गांवों को सुरक्षित रखने के लिए 5 मई से प्रदेशव्यापी विशेष कोविड टेस्टिंग अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है।
इसके सथ ही उन्होने जानकारी दी कि प्रदेस के सभी जिलों में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर व अन्य जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी है। वहीं वैक्सीन पर उन्होने कहा कि कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन एक कारगर हथियार है। राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम प्रदेश में प्रारम्भ किया है। साथ ही, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कार्य भी लगातार जारी है।
आपको बता दें कि इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।