मसूरी नगर में अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने शख्त कदम उठाये है । शिफन कोर्ट में करीब 84 परिवारों के अवैध कब्जो को हटाया जा रहा है। मसूरी के अब तक के इतिहास में पहेली बार अवैध कब्जो पर इतनी बड़ी कार्रवाई है।
सरकारी भूमि पर रह रहे 84 परिवारों के मकानों पर जेसीबी चलाई गई है। जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से यह अभियान चलाया जा रहा है। मसूरी के स्थानीय जनप्रतिनिधि और शिफॉन कोर्ट में निवास करने वाले 84 परिवार कार्रवाई का भारी विरोध कर रहे हैं। जिसे देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
मसूरी गांधी चौक और शिफॉन कोर्ट को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। बारिश के बावजूद भी अतिक्रमण की कार्रवाई जारी है। प्रशासन का साफ तौर पर कहना है कि अवैध कब्जो को हर हाल में हटाया जाएगा।