1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुस्लिम महिलाओं ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती, एकता का दिया संदेश

मुस्लिम महिलाओं ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती, एकता का दिया संदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुस्लिम महिलाओं ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती, एकता का दिया संदेश

महाराष्ट्र के सोलापुर में बीते बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई गई। देशभर में भी लोगों ने शिवाजी महाराज की जयंती के खास अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर नमन किया। तो वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी कल छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय की एक महिला ने कहा कि, हम सभी को एक ही नज़र से देखा जाए, चाहे वो किसी भी धर्म के क्यों न हों।

इसी के साथ के उन्होंने कहा कि, भारत में केवल भारतीय नागरिक रहते है, और केवल भारतीय नागरिक है। हमारे लिए देश से बढ़कर और कुछ नहीं है। इस मिट्टी पर जिनता बाकी लोगों का हक है उतना हमारा भी। देश के हर त्यौहार को हम बढ़ी उत्साह से मनाते हैं। लेकिन हाल ही में जो कुछ भी मुस्लिम के लोगों के साथ हो रहा है वह बिल्कुल ठीक नहीं है। हम कोई पाकिस्तानी नहीं है, हम इसी मिट्टी में जन्मे भारतीय है।

बता दें कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का अवसर महाराष्ट्र के लोगों के लिए बेहद खास दिन होता है। इस मौके पर प्रदेशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन देखने को मिलता है। कहीं शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई है तो कहीं जुलूस निकालकर लोग शिवाजी महाराज को नमन कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...