1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गोवा में नगर निकाय उपचुनाव तीन महीने के लिए कोरोना के कारण स्थगित

गोवा में नगर निकाय उपचुनाव तीन महीने के लिए कोरोना के कारण स्थगित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोवा में नगर निकाय उपचुनाव तीन महीने के लिए कोरोना के कारण स्थगित

कोरोना के मामले भले ही भारत में काफी कम हो गए हों और वैक्‍सीनेशन भी शुरू हो गया है, लेकिन इसके बावजूद सर्तक रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने भी अपने एक सम्बोधन में कहा था भले ही देश में वक्सीनशन का काम शुरू हो चूका है। लेकिन अब भी सावधानी सब भी जरुरी है। साथ ही मास्क के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी जरुरी है।

इसी के मद्देनजर गोवा राज्य निर्वाचन आयोग ने पणजी नगर निगम 11 नगरपालिका परिषदों के चुनाव और विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए होने वाले उपचुनाव तीन महीने के लिए स्थगित कर दिए हैं। इससे पहले ये चुनाव पिछले साल 18 अक्टूबर को होने थे, लेकिन आयोग ने कोरोना के कारण इन्हें तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया था।

आयोग ने अपने बयान में कहा कि 11 नगर पालिका परिषदों के चुनाव, पणजी शहर के निगम चुनाव, विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्डों के लिए उपचुनाव, और नावलिम (दक्षिण गोवा) जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव अप्रैल 2021 तक तीन महीने के लिए या आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव की अगली तारीख तक के लिए स्थगित किए जाते हैं। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि चुनाव स्थगित करने का कारण क्या है।

इस ही के साथ आप को बता दे कि गोवा में 12 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम है। गोवा में 11 नगर पालिका परिषद का कार्यकाल चार नवंबर, 2020 को पूरा हो गया था, जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने इन निकायों के लिए प्रशासक नियुक्त किए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...