फ़्रांस में एक कार्टून को लेकर जो हिंसा हुई अब उसकी आग देश में भी लगती दिखाई दे रही है। देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे एक बार फिर देश ऐसी बहस में उलझ गया है जिससे उसका कोई लेना देना ही नहीं है।
दरअसल मुनव्वर राना ने फ़्रांस की घटना पर कहा, कोई हमारे माता-पिता या फिर भगवान का गंदा, आपत्तिजनक कार्टून बनाता है तो हम उसे मार देंगे।
उनके इस बयान के बाद पुरे देश में उनके इस बयान को आलोचना के नजरिये से देखा गया। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय ने आईपीसी की धारा 153 ए, 295 ए, 298,505(1)(बी), 505(2), 67,66 आईटी एक्ट के तहत इन पर मुकदमा दायर किया है।
उनके खिलाफ हुई इस एफआईआर के बाद उन्होंने एक और बयान दिया है। मुनव्वर राना ने हाल ही में दिए गए एक बयान में कहा है कि मैं उन लोगो की तरह नहीं जो मुकदमे वापस करवाते फिरते हैं और सच बोलने से डरते हैं। अगर मेरी बात पर कोई गुनाह सिद्ध हुआ तो चौराहे पर कर शूट कर दो।
उन्होंने कहा कि 69 साल के शायर को चाहे बना दो जेहादी, सच बोलना नहीं छोडूंगा और मेरे खिलाफ बुजदिलों ने किसी के इशारे पर कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा है कि अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूगा, चाहे तो फांसी हो जाए।
आपको बता दे, हाल ही में पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर कहा था की वो फ़्रांस के साथ है और आतंक के खिलाफ जारी इस लड़ाई में उनका सहयोग करते रहेंगे।