1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबईः मारवे समुद्र तट पर गए दो लड़के समुद्र में डूबे

मुंबईः मारवे समुद्र तट पर गए दो लड़के समुद्र में डूबे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबईः मारवे समुद्र तट पर गए दो लड़के समुद्र में डूबे

मुंबई के मारवे तट पर दो किशोर समुद्र में डूब गए। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यहां मालवाणी के आजमी नगर इलाके के छह लड़के रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मारवे तट पर टहलने के लिए गए। इसके बाद वे समुद्र में चले गए।

उनमें से दो गहरे पानी में चले गए और लहरें उन्हें बहा ले गईं। चार अन्य लड़कों ने कुछ स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी और जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव टीम ने रात करीब आठ बजे 13 साल के लड़के का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि रविवार रात को अंधेरे की वजह से खोज अभियान रोक दिया गया था। सोमवार सुबह 16 साल के लड़के का शव भी बरामद कर लिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...