1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मुख़्तार अंसारी को लगा एक बार फिर बड़ा झटका, की थी ये मांग

मुख़्तार अंसारी को लगा एक बार फिर बड़ा झटका, की थी ये मांग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख़्तार अंसारी को लगा एक बार फिर बड़ा झटका, की थी ये मांग

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
प्रयागराज: अपराधियों को लेकर योगी सरकार की सख्ती दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर उन सभी दबंगों की हालत खराब हैं जो जेल के बाहर है या जेल के भीतर। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट भी उन दबंगों को लेकर कड़ा फैसला ले रही है। आपको बता दें कि एकबार फिर बाहुबली विधायक माफिया मुख़्तार अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका मिला। कोर्ट ने मुख़्तार अंसारी की दाखिला को खारिज कर नई तारीख दी है।

दरअसल, मुख्तार अंसारी के वकील ने कोर्ट के सामने एक मांग रखी थी। उस मांग में कहा गया था कि मुख़्तार की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए करा दी जाए, जिसे माफिया बृजेश सिंह के एडवोकेट ने विधि विरुद्ध बताया था। लेकिन अदालत ने मुख़्तार के इस अपील को ख़ारिज कर दिया। इसके अलावा अदालत ने कहा है कि कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें, अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 3 फरवरी दी गई है।

बता दें कि माफिया मुख्तार पर कई आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें, साल 2001 में जानलेवा हमला है। इस हमले में बृजेश सिंह के अलावा कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसके बाद इस मामले में साल 2013 में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। इस मामले के तहत मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल में बंद किया गया है।

आपको बता दें मुख्तार अंसारी को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बांदा से पंजाब की रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...