श्यामपुर (मध्यप्रदेश) के सीवन घाट पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत निरीक्षण के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने भारी गंदगी देख नाराजगी जताई। निरीक्षण के समय नगर पालिका अध्यक्ष और CMO भी मौजूद रहे।
घाट पर फैली गंदगी को देखकर सांसद ने नगर पालिका CMO सुधीर सिंह और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर ही तत्काल सफाई कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
स्थिति को गंभीर देखते हुए सांसद आलोक शर्मा ने खुद सफाई अभियान की कमान संभाली। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगभग एक घंटे तक घाट की सफाई की।

निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। सांसद ने साफ कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान सांसद ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और कहा कि सार्वजनिक स्थलों की सफाई में सभी की भागीदारी जरूरी है।