शिवराज सिंह की सरकार आज कल चर्चाओं में है। दरअसल एमपी देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने लव जिहाद पर कानून लाने का निर्णय ले लिया है। अब किसी भी लड़के या लड़की को धर्म बदलने से पहले जिला अधिकारी को शपथ पत्र देना होगा ऐसा कानून में प्रावधान है।
एमपी के गृह मंत्री ने यह भी कहा है की जल्द से जल्द इस कानून को अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह गैर-जमानती अपराध होगा और दोषियों को पांच साल तक की सजा का प्रावधान होगा। दरअसल इससे पहले यूपी सरकार भी कानून बनाने की बात कह चुकी है।
इसी बीच अब शिवराज सिंह की सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। आपको बता दे, मध्य प्रदेश में गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ कैबिनेट के गठन का निर्णय लिया है. पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग, गौ कैबिनेट में शामिल होंगे।
प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है।
पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे।
पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 18, 2020
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गौ कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगर मालवा में होगी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
उन्होंने लिखा, प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौकैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।