1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा नवीन नगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे।

जानकारी के अनुसार, जिले के नवीन नगर में 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके बेटे दीपक बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी।

इस दौरान मेयर संजीव वालिया, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा ने भी परिवार को सांत्वना दी।

सीएम के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार राजेंद्र सिंह बिष्ट ने नवीन नगर स्थित अपने मकान में अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि सहारनपुर के मौहल्ला नवीन नगर में सीएम योगी आदित्यनाथ की सगी मौसी का मकान है। राजेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से पूरे उनके पूरे परिवार में शोक की लहर है।

यही नहीं, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने राजेद्र सिंंह विष्ट के घर जाकर शोक जताया और परिवार को ढांढस बंधाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...