1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पती की मौत के बाद से बेटी को खोज रही है मां, पुलिस कर रही है अब ये दावा…

पती की मौत के बाद से बेटी को खोज रही है मां, पुलिस कर रही है अब ये दावा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पती की मौत के बाद से बेटी को खोज रही है मां, पुलिस कर रही है अब ये दावा…

रिपोर्ट : मदन मोहन शर्मा / मोहम्मद आबिद
वाराणसी : ‘सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा’ का नारा देने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार कभी ने कभी सवाल खड़े होते रहते हैं लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

 

बतादें की एक महिला के पति की वाराणसी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई और पति के पास रह रही 9 साल की बेटी को पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही। पीड़ित महिला का कहना है की अपनी 9 साल की बेटी अपने पिता के पास रह रही थी और पति की आकस्मिक मौत हो गई जिसकी सूचना पर नई दिल्ली से वाराणसी पहुंची महिला अब अपनी बेटी को तलाश रही थी।

महिला का कहना है की पति की मौत के बाद अपनी बेटी को पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है बेटी के लिए परेशान होकर थाना शिवपुर पहुंची महिला का आरोप है कि शिवपुर पुलिस यह विश्वास दिलाकर भेज दिया की तेरही के बाद बेटी को थाने से दे दी जाएगी लेकिन बेटी को ऐसे हाथों में सौंप दिया गया है जिनसे दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

पीड़ित महिला का आरोप है की बच्ची को जबरन उन लोगों ने बंधक बनाकर रखा लिया है।और पति की मौत की सूचना भी समय पर नहीं दी गई है और अब वो अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।और न्याय की गुहार लगा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...