देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4.90 लाख हो गई है। बीते 24 घेटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 17 हजार से जायादा मामले सामने आए हैं ओर इस दौरान 407 लोगों की मनौत भी हुई है।
1,89,463 सक्रिय मामले हैं, 2,85,637 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है।
तेलंगाना में गुरुवार को कोरोना के 920 नए मामले सामने आए और 327 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई, वहीं 5 लोगों की मौत भी हुई।
आंकड़े के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,364 है, जिनमें 6,446 सक्रिय मामले, 4,688 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी और 230 मौतें शामिल हैं।