1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद : मनचलों से बचने के लिए महिलाओ को ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत दी गई ट्रेनिंग

मुरादाबाद : मनचलों से बचने के लिए महिलाओ को ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत दी गई ट्रेनिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद : मनचलों से बचने के लिए महिलाओ को ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत दी गई ट्रेनिंग

मुरादाबाद में मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधित टिप्स दिए गए। साथ ही एंटीरोमियो टीम द्वारा महिला सशक्तीकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा महिला हेल्प लाइन नंबर 1090,181 व 1098,112 आदि हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई तथा आत्मरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।

 

आपको बता दें कि मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा कर्मियों एवं समाज की प्रेरणा स्रोत महिलाओं ने महिला सुरक्षा के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।

मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों को तमाम बारीकियां भी बताई गईं। इस दौरान प्रशिक्षित महिला कर्मियों ने पीड़ित महिला की मदद के संबंध में प्रदर्शन करके भी दिखाया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों को किस तरह से महिला ब्रिगेड पहुंचेगी इसका भी प्रदर्शन मंच पर महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...