हाथरस की बेटी के साथ हुई हैवानियत को लेकर मुरादाबाद नगर निगम से सफाई कर्मी सड़को पर उतर आए है। उनके द्वारा पूरे जिले में हड़ताल कर सफाई ठप्प कर दी गई है।
साथ ही सैकड़ो की तादात में सफाई कर्मी सड़को पर हंगामा और नारेबाजी कर रहे है। उनके द्वारा दिल्ली-लखनऊ हाइ-वे जाम कर दिया गया है।
मासूम के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर गुस्साए सफाई कर्मी जबरन बाजारों को बंद करा रहे है। जिसके बाद भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के आह्वान पर नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा शोक दिवस भी मनाया गया। सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे।
सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर में जगह – जगह गंदगी एवं कूड़े के ढेर लगे हुए नजर आए। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के मंडल महामंत्री निरंजन प्रकाश के नेतृत्व में सफाई कर्मियों व वाल्मीकि समाज द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया गया।