1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कृषि बिल और धारा 370 के बहाने विरोधियों पर जमकर बरसे मोदी : बोला तीखा हमला

कृषि बिल और धारा 370 के बहाने विरोधियों पर जमकर बरसे मोदी : बोला तीखा हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कृषि बिल और धारा 370 के बहाने विरोधियों पर जमकर बरसे मोदी : बोला तीखा हमला

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने में अब सिर्फ चार दिन बाकी है और ऐसे में एनडीए के चुनाव प्रचार की कमान खुद पीएम मोदी ने संभाली है और उनके साथ इस मौके पर नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने भोजपुरी भाषा का भी कई बार प्रयोग किया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए विपक्ष को कड़े निशाने पर लिया और कहा की वो सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं ? ये फैसला हमने लिया, एनडीए की सरकार ने लिया, लेकिन आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, ये कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल-370 फिर लागू कर देंगे। इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा। इनका ध्यान रहा है अपने स्वार्थों पर, अपनी तिजौरी पर। आपको बता दे की महबूबा मुफ़्ती रिहा होने के बाद से ही आर्टिकल 370 को वापिस लाने की बात कह रही है वहीं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी उनका समर्थन कर चुके है।

इसके अलावा उन्होंने कृषि कानून पर हो रहे विरोध के बारे में भी बात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं।

आगे उन्होंने कहा कि देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंडी और MSP तो बहाना है, असल में दलालों और बिचौलियों को बचाना है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के पहले राफेल विमान को लेकर कांग्रेस के विरोध की बात को याद दिलाते हुए कहा की लोकसभा चुनाव से पहले ये लोग  बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे और देश की सुरक्षा को कमजोर करने का काम कर रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब-जब, बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है, तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...