1. हिन्दी समाचार
  2. Religious
  3. नीलकंटैशबर मंदिर में हुआ चमत्कार, शिव प्रतिमा की गोद में दिखा नाग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नीलकंटैशबर मंदिर में हुआ चमत्कार, शिव प्रतिमा की गोद में दिखा नाग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

छिंदवाड़ा के लालबाग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में शिव प्रतिमा की गोद में नाग दिखाई देने की खबर से क्षेत्र में चर्चा फैल गई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लंबी कतार लग गई।

By: BS Yadav 
Updated:
नीलकंटैशबर मंदिर में हुआ चमत्कार, शिव प्रतिमा की गोद में दिखा नाग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

छिंदवाड़ा। शहर के लालबाग क्षेत्र स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में उस समय लोगों के बीच कौतूहल और आस्था का माहौल बन गया, जब भगवान शिव की प्रतिमा की गोद में एक नाग दिखाई दिया। मंदिर में नाग के दिखाई देने की खबर जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची, बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई और दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई।

मंदिर की देखरेख करने वाले व्यक्ति के मुताबिक, मंदिर के पट खोले जाने के बाद भगवान शिव की प्रतिमा के वस्त्र बदले जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिमा की गोद में नाग दिखाई दिया। नाग को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसके बाद यह जानकारी तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गई।खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालु भगवान शिव की प्रतिमा और नाग के दर्शन करते नजर आए। मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ बढ़ने से वहां आस्था और उत्सुकता का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने इसे भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा और आशीर्वाद के रूप में देखा है। लोगों का मानना है कि नाग देवता का भगवान शिव की प्रतिमा की गोद में दिखाई देना उनके लिए विशेष धार्मिक अनुभव है।लालबाग क्षेत्र का नीलकंठेश्वर मंदिर स्थानीय लोगों के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां लालबाग की माई और लालबाग के बादशाह से जुड़े धार्मिक स्थलों के कारण भी क्षेत्र की अलग पहचान है।

हालांकि, नाग के मंदिर में पहुंचने की घटना को लेकर कोई आधिकारिक धार्मिक या वैज्ञानिक पुष्टि सामने नहीं आई है। फिलहाल मंदिर में नाग दिखाई देने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...