कोरोना काल में पिता की नौकरी जाने के बाद सब्जी का ठेला लगा रहे राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मदद के लिए खेल मंत्रालय ने हाथ बढ़ाया है।
दोनों खिलाड़ी भाइयों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। दरअसल, सुनील चौहान और नीरज चौहान दोनों भाई हैं. सुनील चौहान बॉक्सिंग तो नीरज तीरंदाजी में कई मैडल जीत चुके हैं।
दरअसल, कोरोना काल में इन दोनों खिलाड़ियों के पिता की नौकरी चली गई. जिसके बाद घर में रोजी रोटी का संकट छा गया.
यही वजह है कि इन दोनों भाइयों ने रोजी-रोटी और परिवार के गुजर-बसर के लिए सब्जी का ठेला लगाना शुरू कर दिया.
यह दोनों खिलाड़ी मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं. लेकिन पिछले कई सालों से मेरठ के स्टेडियम कैंपस में रह रहे हैं और इनके पिता स्टेडियम में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे.
लेकिन कोरोना काल में स्टेडियम बंद होने की वजह से उनकी रोजी-रोटी छिन गई जिससे घर में आर्थिक तंगी का संकट छा गया. इसी संकट को दूर करने के लिए दोनों भाइयों ने सब्जी का ठेला लगाना शुरू कर दिया.
इन दोनों खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए खेल मंत्रालय हरकत में आया और उसने दोनों भाइयों को पांच पांच लाख की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.
जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सरकार और खेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा कर कहा कि देश को गोल्ड मेडल दिला कर यह कर्ज उतारेंगे.