1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मानकों को ताक पर रखकर खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद, पुलिस पर सांठगांठ का आरोप

मानकों को ताक पर रखकर खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद, पुलिस पर सांठगांठ का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मानकों को ताक पर रखकर खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद, पुलिस पर सांठगांठ का आरोप

रिपोर्ट : आनंद सिंह / मोहम्मद आबिद
लखनऊ  : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं जहां प्रदेश में यागी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद भूमाफियाओं पर शिकंजा कस रही है।

बतादें की राजधानी लखनऊ में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं और मानकों को ताक पर रखकर लगातार खनन किया जा रहा है और पूरा मामला लखनऊ के सरोजनी नगर थाना के अमौसी गांव का है जहां खनन माफिया बिना अनुमति के रात में अवैध तरीके से खनन कर जमीन का सीना चीर रहे हैं।

बता दें कि अमौसी गांव में एक तालाब को एक निजी कंपनी को आउटर रिंग रोड में मिट्टी डालने के लिए परमिशन दी गई थी जिसका खसरा नंबर 2472 है जिसका रकबा लगभग 17 बीघे का है और इसके बाद इस पर खनन माफिया अवैध तरीके से रात में पुलिस की देखरेख में  में खनन का काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है की सरोजिनी नगर की थाने की पुलिस पर खनन काराने का आरोप लगा है जहां खनन माफिया और खनन अधिकारी के साथ पुलिस की मिली भगत से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट आउटर रिंग रोड पर मिट्टी डालने को दी गई अनुमति दुरुपयोग कर रहे हैं।

जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार लगातार भ्रष्टाचार मिटाने की बात कह रही है वहीं सरोजिनी नगर पुलिस खनन माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध खनन करा रही है, बता दें कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों पर कड़ी लगाम रही है और लगातार शिकंजा कर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...