1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिवाली पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, DMRC ने ट्वीट करके दी जानकारी

दिवाली पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, DMRC ने ट्वीट करके दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिवाली पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, DMRC ने ट्वीट करके दी जानकारी

आज रोशनी का त्योहार दिवाली है और पूरा देश इस पर्व को पुरे हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। सुबह से ही लोगों की भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है और लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाई दे रहे है।

इस मौके पर मंदिरों से लेकर घरों तक को दीयों और लाइटों से सजाया गया है। कोरोना काल में भी लोग उत्साहित नज़र आ रहे हैं। दिल्ली समेत पूरे भारत के लोग इसबार दिवाली को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

वही दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो के सभी रूटों पर अंतिम मेट्रो ट्रेन रात 10:00 बजे तक ही उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी।

रिठाला, समयपुर बादली, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, द्वारका सेक्टर -21, हुडा सिटी सेंटर, वैशाली, कश्मीरी गेट, कीर्ति नगर, इंद्रलोक, मुंडका, राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), जनकपुरी वेस्ट, मजलिस पार्क, शिव विहार, बॉटनिकल गार्डन, इन रूटों पर बदलाव किया गया है। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली और द्वारका सेक्टर -21 मेट्रो स्टेशन पर भी रात 10 बजे के बाद से सेवाएं बंद रहेंगी।

मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं शनिवार को हमेशा की तरह सभी लाइनों पर सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से चलेंगी।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया,”दिवाली के मौके पर सभी मेट्रो लाइनों पर रात दस बजे अंतिम मेट्रो चलेगी।” जानकारी के लिए बता दें कि दिवाली के मौके पर मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे से ही उपलब्ध होगी। ऐसे में सभी यात्री सुबह 6 बजे से रात 10 तक बजे तक सफर कर सकेंगे।

आपको बता दें कि दिवाली के अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से मेट्रो ट्रेनों के चलने के समय में बदलाव किया जाता है। दिवाली के दिन कम संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं।

ऐसे में डीएमआरसी की ओर से हर समय में बदलाव जाता है। कम लोगों के सफर करने से बहुत कम ट्रेनें एक जगह से दूसरी जगह जाती है। इसी को देखते हुए मेट्रो को निर्धारित समय तक चलाने की बजाय पहले ही बंद कर दिया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...