1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : हत्यारोपी के घर पर फायरिंग और हमले का वीडियो वायरल

मेरठ : हत्यारोपी के घर पर फायरिंग और हमले का वीडियो वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : हत्यारोपी के घर पर फायरिंग और हमले का वीडियो वायरल

मेरठ : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हमलावरों द्वारा एक हत्यारोपी के घर पर फायरिंग और हमले का वीडियो वायरल हुआ है। बताते चलें इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक अभी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

दरअसल तेज विहार कॉलोनी में कुछ समय पहले हरेंद्र की हत्या हुई थी। हत्या के इस मामले में कॉलोनी का ही रहने वाला आभास त्यागी और उसका भाई जेल गए थे।

कोचिंग संचालक आभास त्यागी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। दिवाली से कुछ दिन पहले दो बाइकों पर सवार चार हमलावरों ने आभास के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

फायरिंग में पेट में गोली लगने से आभास गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर हमले की इस घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

जिसमें युवक आवास के घर के बाहर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...